Ticker

6/recent/ticker-posts

Subah ka nasta recipe

सुबह के नास्ते के लिए हर दिन सबको कुछ न कुछ अलग ही चाहिए होता हैं| तो इस बार आप भी तैयार कीजिये अलग-अलग प्रकार की नास्ते की रेसिपीज़| इसीलिए आज हम आपको बतायेगे ढोकला,पनीर बेसन चीला,अरबी पत्ता कटलेट्स,टमेटो सेंडविच और चिवड़ा बनाने की रेसिपीज़



ढोकला (Dhokla)


सामग्री:  

एक कप बेसन ,एक चम्मच साइट्रिक एसिड ( निम्बू का रस ) ,एक चम्मच चीनी ,चुटकी भर हल्दी ,जरुरत भर पानी , एक छोटा चम्मच बेकिंग पॉवडर , स्वादअनुसार नमक 

तड़के के लिए एक चम्मच तेल ,एक साबुत लाल या हरी मिर्च ,आधा चम्मच राई , कढ़ी पत्ता 


विधि :

एक बोल में बेसन डालने के बाद उसमे साइट्रिक एसिड ,नमक ,चीनी ,हल्दी को बेसन में डालकर पानी की सहायता से गाढ़ा घोल बना ले | अब एक कप पानी  में बेकिंग पॉवडर को घोल ले  अब इस घोल को बेसन में डाल ले | अब स्टीमर को तेल से अच्छी तरह ग्रीस करे | अब इसके कंटेनर में तैयार बेसन का घोल डाल दे और 15 से 20 मिनट तक स्टीम करे | एक तरफ फ्राइंग पैन में तेल डालकर उसमे राई, कढी पत्ते और हरी डालकर तड़का लगाए | अब कंटेनर से गर्मागर्म ढोकला निकालकर प्लेट में सजाये और ऊपर से तड़का फैलाये | चौकोर या मनचाहे आकर में काटकर सर्व करे | 


Subah ka nasta recipe Dhokla

                                   नान खताई की रेसिपी के लिए Clik kare 


पनीर बेसन चीला (Paneer besan chilla)


सामग्री:

एक कप बेसन , एक चम्मच बारीक़ कटी हरी मिर्च, एक चम्मच लाल मिर्च पॉवडर , 1 / 4 कप बारीक़ कटा प्याज , 1 / 4 कप बारीक़ कटे टमाटर , एक कप पनीर , आधा चम्मच जीरा पॉवडर , हरा धनिया , थोड़ा बटर ,  स्वादअनुसार नमक 

विधि: 

एक बोल में बेसन ,नमक ,मिर्च , प्याज ,टमाटर ,धनिया ,जीरा पॉवडर को अच्छी तरह मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर ले | पनीर को हाथो से मसल कर उसमे जीरा, नमक, लाल मिर्च, और धनिया पत्ती मिलाये अब एक नॉन स्टिक तवे पर हल्का बटर डालकर गर्म करे | अब घोल को कटोरी की सहायता से तवे पर गोल आकर में फैलाये अब दोनों तरफ से अच्छी तरह से सेक ले | अब बीच में पनीर की स्टफिंग भरे अब प्लेट पर निकालकर सॉस या इमली की चटनी के साथ खाये | 


Subah ka nasta recipe paneer besan chilla


                          


अरबी पत्ता कटलेट्स (Arbi patta cutlets)



सामग्री: 

एक कप बेसन , आधा चम्मच गरम  मसाला , 4 -5 कली लहसुन ,एक प्याज ,एक छोटा टुकड़ा अदरक , 3 -4 हरी मिर्च , 10 अरबी पत्ते ,स्वादअनुसार नमक 


विधि: 

लहसुन ,अदरक ,प्याज और हरी मिर्च का बारीक़ पेस्ट बना ले बेसन में नमक और पेस्ट डालकर गाढा घोल तैयार करे अब अरबी के पत्तो को अच्छी तरह धो कर उनपर घोल को अच्छी तरह फैलाये | इन पत्तो की तीन लेयर बनाने के बाद अच्छी तरह रोल करते जाये सभी रोल्स को माइक्रोवेव  में 10 मिनट और गैस पर 20 मिनट  अच्छी तरह स्टीम कर रोल्स को गोल आकर में काटकर तेल में फ़्राय करे | गरमा गरम कटलेट्स को टमाटर सॉस या हरी चटनी के सेहत खाये | 

Arbi patta cutlets


                            शक़्कर पारे की रेसिपी के लिए Clik kare 



टमेटो सेंडविच (Tomato sandwich)

सामग्री:

4 स्लाइस ब्रेड ,एक बारीक़ कटा हुआ प्याज ,2 बड़े चम्मच मक्खन ,आधा चम्मच लाल मिर्च पॉवडर ,धनिया चटनी , 1  टमाटर भुना हुआ ,नमक स्वादानुसार 

विधि :

प्याज ,टमाटर ,मिर्च पॉवडर ,नमक को एक बोल में लेकर अच्छे से मिला ले | अब एक ब्रेड स्लाइस में मक्खन लगाए अब धनिया चटनी लगाए अब तैयार मिश्रण की एक परत लगाकर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस रखे इसे हल्का सा दबाकर सेंडविच की तरह सेट करे और सुनहरा होने तक तवे पर सेंके तैयार सेंडविच को तिकोना काटे और प्लेट में सजाकर सर्व करे


Tomato sandwich

चिवड़ा (Chivda)

सामग्री 

3 कप पतला पोहा ,आधा कप मूगफली  के दाने तले हुए,10 -12 काजू,3 चम्मच कटा हुआ खोपरा,2 चम्मच घी,1 छोटी चम्मच लाल मीर्च पॉवडर,थोड़ी सी हींग,1 छोटी चम्मच हल्दी पॉवडर,1 चम्मच चीनी,नमक स्वादानुसार 

विधि:

सबसे पहले पोहे को घी में तल ले | अब पोहे को एक अलग बर्तन में निकाल दे | अब इसी घी में मूंगफली के दाने, काजू ,खोपरा डालकर थोड़ी देर भून ले |  पोहे को डालकर अब ऊपर से सारा मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर ले | अब गैस को बंद करके ठंडा होने पर एक बोल में निकाल ले | पोहे का चिवड़ा तैयार है | 



आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताये | और हमें Follow और Subscribe करले जिससे आपको नोटिफिकेशन मिलते रहे | 




Post a Comment

1 Comments