Ticker

6/recent/ticker-posts

Moongdal ke laddu

                              मूंगदाल के लड्डू 

खाने के शौकीन लोग कई नई नई रेसिपी , खाने की चीजे ट्राइ करते है ऐसे में कई नई रेसिपी को नेट पर भी सर्च करते है | और घर पर आसानी से बना सकते है | इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आये है मूंगदाल के लड्डू की रेसिपी की इसे कैसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है | और मूंगदाल के लड्डू बनाने की क्या विधि है | जिसकी सहायता से आप घर पर ही मूंगदाल के लड्डू बनाकर आनंद उठा सकते है | 

Moongdal ke laddu

                                                  source: youtube

सामग्री -

साफ धुली हुई मूंगदाल - 250 ग्राम 
शक़्कर बुरा -  250 ग्राम 
घी - 200 ग्राम 
काजु ,बादाम ,पिस्ता कटे हुए 
इलायची पाउडर 

विधि -


सबसे पहले  मूंगदाल को पानी में भीगो कर रख दे | मूंगदाल को 3  घंटे तक पानी में रखे फिर उसे बाहर निकाल कर मिक्सर में पीस लेवे | अब कड़ाई में घी डाल कर गरम करे जब घी गरम हो जाये तब इसमें पीसी दाल डाले और मध्यम आंच पर चम्मच की सहायता से इसे चलाते रहे ताकि कड़ाई में चिपके नहीं | इसे तब तक चलाते रहे जब तक की इसका रंग सुनहरा हो जाये अब इसमें घी दाल से अलग हो रहा होगा इसका मतलब है हमारी लड्डू बनाने के लिए दाल तैयार है | अब गैस को बंद करना है और दाल को एक बर्तन में निकलना है अब इसमें शक़्कर बूरा काजु ,बादाम, इलायची पाउडर डाल कर अच्छे से मिक्स कर ले | आपके लड्डू बनाने के लिए मिश्रण तैयार है अब आप मन चाहे आकार के बड़े छोटे लड्डू बना ले | और पिस्ता से सजा ले | आपके लड्डू तैयार है | 

मूंगदाल  लड्डू बनाने के लिए थोड़ा समय जरूर लगता है क्योकि इसमे दाल को भिगोना उसके बाद उसे पिसना फिर कड़ाई में 20-25 मिनट तक सेकना | लेकिन मूंगदाल लड्डू जब बन जाये तब आपके मुँह से इन्हे खाने के लिये पानी आ जायेगा | तो बस फिर लड्डू का आनंद लिजिये | 

आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताये | और हमें Follow और Subscribe करले जिससे आपको नोटिफिकेशन मिलते रहे | 







Post a Comment

0 Comments