Ticker

6/recent/ticker-posts

Besan ke laddu

Besan ke laddu Suji nariyal laddu Sattu ke laddu Aam ke laddu

आज हम आपको बताएंगे के आप अपने घर पार बेसन ,सूजी नारियल , सत्तू और आम के लड्डू कैसे बनाये | सभी रेसिपी के बारे में जानने के लिए हमारा पूरा आर्टिकल पड़े | 


 बेसन के स्वादिष्ट लड्डू | 



आवश्यक सामग्री 

500 ग्राम बेसन 
250 ग्राम घी 
250 ग्राम चीनी पॉवडर 
10-15 काजू - बादाम 
10 -12 किसमिस 
1 छोटा चम्मच इलायची पॉवडर 
1 चम्मच पिस्ता 

विधि 

सबसे पहले एक कड़ाई ले | अब उसे गैस पर रखे और उसमे घी को डाले | घी डालने के बाद उसमे बेसन डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले |  धीमी आंच पर तब तक चलाते रहे जब तक बेसन सुनहरा न होने लग जाये | अब बेसन को एक बड़ी परात में निकाल ले | अब काजू - बादाम और पिस्ता को बारीक़ काट ले | बेसन  थोड़ा ठंडा होने के बाद इसमें किसमिस, काजू ,  बदाम ,पिस्ता , इलायची, चीनी पॉवडर डालकर लड्डू बना ले | 
                                           बेसन के स्वादिस्ट लड्डू तैयार है | 

Besan ke laddu ki recipe in hindi

                             

 Suji nariyal laddu ki recipe in hindi 





आवश्यक सामग्री 

1 कप मावा 
3 चम्मच सूजी 
आधा कप किसा हुआ नारियल 
2 चम्मच चीनी 
2 चम्मच घी 
3 -4 इलायची पिसी  हुई 
10 - 10 ग्राम बादाम, पिस्ता और किशमिश 


विधि 

सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करके उसमे सूजी को अच्छी तरह भून ले | अब इसमें मावा डालकर थोड़ी देर और भुने फिर इसमें बादाम , पिस्ता,किशमिश, इलायची ,चीनी मिलाकर कुछ देर तक पकाए| जब ये पक जाये तो इसे गैस से उतार कर इसमें किसा हुआ नारियल डाले और अच्छे से मिक्स कर ले | थोड़ा ठंडा होने के बाद इसके छोटे -छोटे लड्डू ले | 
                                            आपके लड्डू तैयार है 


     शक़्कर पारे की रेसिपी के लिए Clik kare 


    स्वादिस्ट सत्तू के लड्डू कैसे बनाते है 




सामग्री 

2 कप सत्तू 
1 कप घी 
1 चीनी का बूरा 
1 कप काजू , बादाम , पिस्ता बारीक़ कटे हुए 
1 चम्मच इलायची पॉवडर 


विधि 

सबसे पहले एक कड़ाही ले | अब इसमें घी को गर्म करे हल्का गर्म होने पर इसमें सत्तू को डालकर धीमी आंच पर तब तक चलाते रहे जब तक हल्का भूरा न हो जाये | हल्का भूरा होने के बाद गैस को बंद करके चीनी बुरा , इलायची , बादाम ,काजू डालकर लड्डू बना ले | ऊपर से पिस्ता लगा दे | 
आपके स्वादिस्ट  सत्तू के लड्डू तैयार है | 



                  अपने घर पर स्वादिस्ट आम के लड्डू बनाइये | 




सामग्री 

500 ग्राम आम का रस 
200 बेसन 
200 चीनी का बुरा
250 ग्राम घी 
1 कप ताजी मलाई 
1 कप सूजी ( रवा ) 
1 चम्मच इलायची पॉवडर 
1 कप कटे हुए बादाम , पिस्ता , काजू 
10 - 15 किसमिश 

विधि 


सबसे पहले एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करे|  हल्का गर्म होने पर बेसन, रवा डालकर धीमी आंच पर सेंक ले | अब जब हल्का सुनहरा  हो जाये तो गैस को बंद करके कड़ाही को निचे उतार ले | अब गर्म मिश्रण में धीरे - धीरे आम का रस डालते रहे | जब सारा आम का रस डल जाये जाये तो मिश्रण को अच्छे से मिस्क कर ले | अब ढक कर रख दे 30 मिनट बाद | फिर इसे गैस पर धीमी आंच पर सेंके अब इसमें मलाई मिलाए | जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद करके उसमे कटे हुए काजू , बादाम और किसमिश डालकर ढक कर रख दे | ठंडा होने के बाद चीनी का बुरा , इलायची मिलाये और लड्डू बना ले | ऊपर से पिस्ता लगाकर सजा ले | 
                                                   आपके आम के लड्डू तैयार है | 


आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताये | और हमें Follow और Subscribe करले जिससे आपको नोटिफिकेशन मिलते रहे | 

Post a Comment

0 Comments