Ticker

6/recent/ticker-posts

Pav bhaji

पाव भाजी का नाम सुनकर तो हर किसी के मुँह में पानी आ जाता होगा क्योकि पावभाजी का स्वाद होता ही इतना अच्छा है |पावभाजी को आप नाश्ते में भी खा सकते है | कई लोग पावभाजी को घर पर बना कर इसका आनंद लेते है | लेकिन कई लोग इसकी रेसिपी के बारे में नहीं जानते है | इसी लिए आप नेट पर इसके बारे में सर्च करते है की पावभाजी को घर पर कैसे बनाए | पावभाजी में क्या क्या सामग्री चाहिए | पावभाजी को आसानी से घर पर कैसे बनाये | तो अब आपको कही और जाने की जरुरत नहीं है क्योकि हम आपके लिए लेकर आए है पावभाजी को  घर पर बनाने की आसान टिप्स तो चलिए जानते है इसके बारे में.... 

pavbhaji



सामग्री 

5 आलू 
2 टमाटर 
2 प्याज 
2 चम्मच अदरक  लहसुन पेस्ट 
बारीक़ कटी हरी मिर्च 4-5 
1 चम्मच  लाल मिर्च पॉवडर  
1 कटोरी मटर के दाने 
ब्रेड ( पाव ) 
हरा धनिया , 1 निम्बू 
2 चम्मच तेल 
1  चम्मच मक्खन 
 पाव भाजी  मसाला  

विधि 

सबसे पहले आलू को धो कर कुकर में उबाल ले | उबल जाने के बाद आलू को एक थाली में निकालकर ठंडा होने दे जब आलू ठंडे हो जाए तो उन्हें मैस ( मसल ले ) कर ले | अब एक कड़ाई में तेल गरम करके प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भुने | प्याज सुनहरा होने के बाद कड़ाई में अदरक लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च , लाल मिर्च,नमक , बारीक कटे टमाटर मटर के दाने सब को अच्छे से भून ले अब इसमें आलू को डाले और अच्छे से मिक्स करे | इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी मिलाये जिससे आपको मन चाहे ग्रेवी मिल सके अब इसमें पावभाजी मसाला मिलाये | दो मिनट तक इसे ढक दे  आपकी भाजी तैयार है इसमें हरा धनिया डाले | और थोड़ा मक्ख़न और निम्बू का रस स्वाद अनुसार | 
ब्रेड ( पाव ) को बीच से काटे और एक तवे पर गरम करे और थोड़ा मक्खन डाले | 
अब आपके पाव भाजी सर्व करने के लिए तैयार है | साथ ही आप थोड़ी सलाद भी रखे जिससे आप इसका भरपूर आनंद ले सके | 

नोट - मटर के दाने की जगह आप चने का भी उपयोग कर सकते है लेकिन पहले उन्हें गला ले ताकि वे नरम रहे | 

आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताये | और हमें Follow और Subscribe करले जिससे आपको नोटिफिकेशन मिलते रहे | 


Post a Comment

1 Comments