Ticker

6/recent/ticker-posts

Til ke laddu

                                         तिल के लड्डू 

तिल के लड्डू ज़्यादातर तिल से बनाई जाने वाली मिठाइयाँ मकार संक्रांति पर बनाई जाती है लेकिन कई लोगो का मनपसंद होने के कारन इन्हे कभी भी बना सकते है | तिल शरीर के लिए भी बहुत लाभकारी है इससे शरीर गर्म रहता है इसलिए ठंडे दिनों में तिल के लड्डू बहुत फायदे करते है | आज हमको आपको तिल के लड्डू घर पर कैसे बनाते है इसके लिए क्या सामग्री चाहिए और कैसे तिल गुड़ लड्डू तैयार करे इसके बारे में बताएँगे | 



आवश्यक सामग्री 

तिल ( सफ़ेद ) -250 ग्राम 
गुड़  - 250 ग्राम 
बादाम ,काजू -छोटे छोटे टुकड़े में काट ले 
इलायची पाउडर 
घी - 2 चम्मच 

विधि 

सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ़ करले उसके बाद कड़ाई में तिल डालकर मीडियम आंच पर सुनहरा होने तक सेके | ध्यान रहे की तिल ज्यादा न सिक जाये नही तो लड्डू कड़वे बनेगे तिल को इतना जब तिल चट - चट की आवाज निकालने लग जाये तो गैस बंद कर दे  | अब तिल को एक प्लेट म निकालकर ठन्डे होने दे  | जब तिल ठंण्डे हो जाये तो उन्हें मिक्सी में हल्का दरदरा होने तक पीस ले | अब गुड़ को तोड़कर छोटे - छोटे टुकड़े कर लीजिये उसके बाद कड़ाई में एक चम्मच घी डालकर गुड़ डालकर चम्मच की सहायता से गुड़ को चलते रहे जब गुड़ पिघल जाये तो गैस को बंद करके | गैस बंद करने के बाद इसमें सारी सामग्री मिला दीजिये | अब एक परात में मिश्रण को निकाल लीजिये हल्का ठंडा होने के हाथो हल्का घी लगाकर अपने आकर के हिसाब से लड्डू बना लीजिये | अब लड्डू को 3-4 घण्टे के लिए खुली हवा में रहने दीजिये उसके बाद इन्हे कंटेनर में भरकर रख सकते है | अब आप जब चाहे इन्हे खा सकते है  |


आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताये | और हमें Follow और Subscribe करले जिससे आपको नोटिफिकेशन मिलते रहे | 









Post a Comment

1 Comments