Ticker

6/recent/ticker-posts

Motichur laddu

                                 मोतीचूर लड्डू 

मोतीचूर लड्डू हर किसी की पसंद होती है | और हर छोटे या बड़े उत्सव पर हमारी पहली पसंद लड्डू ही होते है | | इसलिए  ज्यादातर लोग इन्हे घर पर बनाने का सोचते है लेकिन कई बार सही से नहीं बन पाते इसीलिए आप नेट पर लड्डू के बारे में सर्च करते है की घर पर मोतीचूर के लड्डू या बूंदी के लड्डू कैसे बनाये ,घर पर आसानी से मोतीचूर लड्डू बनाने की रेसिपी आदि इसीलिए हम आपके लिए लेकर आये है ऐसी आसानी से मोतीचूर लड्डू बनाने की विधी जिससे आप आसानी से घर पर ही  मोतीचूर लड्डू बना सकते  है | 

motichur laddu


आवश्यक सामग्री 

1 किलोग्राम बेसन , 1 किलोग्राम देशी घी ,1 किलोग्राम शक़्कर ,10 ग्राम इलायची पाउडर ,चुटकी भर पीला खाने वाला कलर ,50 मिलीलीटर दूध ,बारीक कटा पिस्ता ,50 ग्राम मगज (खरबूजा बीज) ,पानी 

लड्डू बनाने की विधि -

एक पेन में बेसन में पानी मिलाकर घोल तैयार करे | अब कढ़ाई में घी को गरम करे |घी के गरम होने पर इसमें एक छन्नी की सहायता से घोल को कड़ाई में डालें | बूंदी बन जाने पर कड़ाई से बाहर निकाले और चाशनी में डाले | 

और एक दूसरी कढ़ाई में चाशनी  तैयार करे | चाशनी तैयार करने के लिए शक्कर और पानी मिलाए पहला उबाल आने पर इसमें इलायची पाउडर और पीला कलर मिलाए | अब इसमें बूंदी को मिलाए और चाशनी वाले गैस को चालू ही रहने दे | अब जब दुसरा उबाल आने लगे तब गैस बंद कर दे | अब बूंदी को चासनी से बाहर निकालकर एक थाली में निकाले ओर मगज मिलाए | अब लड्डू तैयार करे और कटी पिस्ता लड्डू पर सजाइए | 


आपको हमारी रेसिपी कैसी लगी कमेन्ट करके जरूर बताये | और हमें Follow और Subscribe करले जिससे आपको नोटिफिकेशन मिलते रहे | 


Post a Comment

0 Comments