Ticker

6/recent/ticker-posts

Rasmalai recipe

                अपने घर पर स्वादिष्ट समलाई बनाये और खाये 




आवश्यक सामग्री 


1 लीटर दूध 
1 किलो चीनी 
1 चम्मच पिस्ता टुकड़े 
500 मिली दूध 
1 चम्मच हरी इलायची पॉवडर 
10 मिली. विनेगर ( सिरका )
5 ग्राम केसर 


विधि 


छेला बनाने के लिए दूध में विनेगर और पानी मिलाकर उबाले | जब दूध फट जाये तो मलमल के कपडे में डालकर अतिरिक्त पानी निकाल दे और  ठंडा होने के लिए रख दे | ठंडा होने के बाद ऐसे अच्छी तरह से मसले जब तक मिश्रण एकसार न हो जाये | फिर मिश्रण की एक ही आकार की छोटी - छोटी टिकिया बनाये | अब चीनी को डेढ़ लीटर पानी के साथ मिलकर दो तार की चासनी बनाये | अब चासनी को दो अलग - अलग बर्तन में बराबर - बराबर निकाल ले | एक बर्तन को गैस पर ही हल्की आंच पर रहने दे अब इसमें टिकिया डालकर 10 से 15 मिनट तक उबाले | फिर इन्हे निकालकर चासनी के दूसरे हिस्से में डाले | अब दूध को गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाये | दूध में 50 ग्राम चीनी , इलायची पॉवडर और केसर डालकर उतार ले | अब चासनी में भीगी हुई टिकियो को हाथ से दबाकर अतिरिक्त चासनी हटा दे और एक बॉउल में रखे ऊपर से गाढ़ा किया हुआ दूध डाले | केसर पिस्ता के टुकड़ो से सजाकर सर्व करे | 


Post a Comment

0 Comments