Ticker

6/recent/ticker-posts

Besan gatte ki sabji ki recipe in hindi


                    besan gatte ki sabji ki recipe in hindi 



आवश्यक सामग्री 

एक कप बेसन 
1 छोटा चम्मच जीरा 
1 छोटा चम्मच हल्दी 
2 चम्मच लाल मिर्च 
2-3  प्याज 
15-20 लहसुन की कली 
2-3 चम्मच तेल 
 नमक स्वाद अनुसार 


बनाने की विधि 

सबसे पहले एक परात ले उसमे बेसन डालकर जीरा ,आधा चम्मच हल्दी , 1 चम्मच लाल मिर्च, नमक , थोड़ा सा तेल  डालकर अच्छे से आटा गूंध ले | अब इस को बराबर भागो में बाटकर हाथो में हल्का तेल लगाकर  गोल गोल रोल बना ले | अब एक कड़ाई में थोड़ा पानी डालकर एक छन्नी के ऊपर रखकर कड़ाई को ढक दे |



 10 मिनट बाद गैस को बंद करके रोल को परात में निकालकर उसको चाकू से छोटे- छोटे टुकड़े काटकर रख ले | अब कड़ाई में तेल गर्म करे | अब इसमें बेसन गट्टे डालकर उनको तल ले | अब बेसन गट्टो को परात में निकालकर रख दे | 
प्याज और लहसुन को पीस कर कड़ाई में डाले तब तक चलाते रहे जब तक सुनहरा न हो जाये | अब इसमें लाल मिर्च , हल्दी , नमक , थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर ले अब बेसन गट्टे डालकर ढक दे 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दे | हरा धनिया डालकर सब्जी को ढक दे 

बेसन गट्टे की सब्जी तैयार है 
















Post a Comment

0 Comments